#हादसा
January 28, 2025
हिमाचल: बाथरूम में बच्ची को जन्म देते स्वर्ग सिधारी विवाहिता, पीछे रह गए 4 मासूम
26 साल की विवाहिता अपने पीछे छोड़ गई चार बच्चे
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। कभी आत्महत्या तो कभी अन्य कारणों के चलते महिलाओं की मौत हो रही है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ऊना जिला के उपमंडल अंब के तहत आती ग्राम पंचायत रिपोह मिसरां के तहत पड़ते गांव डगूही में एक 26 साल की विवाहिता की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल डंगूही के वार्ड नंबर-7 की 26 वर्षीय महिला गर्भवती थी। सोमवार देर शाम को महिला जब बाथरूम में गई तो अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इतना ही नहीं महिला ने उसी दौरान बाथरूम में ही एक बच्ची को भी जन्म दे दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 23 वर्षीय विवाहिता ने छोड़ी दुनिया, 4 साल का मासूम रह गया अकेला
महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनांे को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह उसे लेकर तुरंत ही सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक महिला की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। चिकित्सकांे ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बताया ज रहा है कि महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। 26 साल की इस महिला की मौत से उसके चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। एक दुधमुहीं बच्ची के अलावा महिला की दो बेटियां और एक बेटा और भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब उसके पति पर आ गई है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल भेजा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मृतका का टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनांे को सौंप दिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।