#हादसा

September 4, 2025

हिमाचल : आपदा के बीच बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर- एक ने तोड़ा दम, 2 युवकों को...

स्कूटी पर सवार थे दो युवक- बाइक पर एक ही व्यक्ति था सवार

शेयर करें:

BIKE SCOOTY UNA

ऊना। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश के कारण कई जगह पर सड़कें गायब हो गई हैं- तो कई जगह पर सड़कों में फिसलन बढ़ गई है। जिस कारण आए दिन कई वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।

बाइक-कार की टक्कर

ताजा मामला हिमाचल के ऊना जिले से सामने आया है- जहां पर पर अंब के तहत चक्कसराय के पास बसूणी रोड पर एक बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मिला लाखों का चिट्टा, सप्लाई करने आए 4 युवकों के पास पि*स्ट*ल-कार*तूस भी मिले

एक की मौत, 2 गंभीर घायल

 

इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में बाइक चालक की मौत हुई है। जबकि, स्कूटी पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

कैसे पेश आया हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह करीब 8 बजे घुंघराला में पेश आया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 'पुष्पा स्टाइल' में बहकर आई लकड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

वाहनों समेत गिरे तीनों

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कि दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि वाहनों पर सवार सभी लोग वाहनों समेत गिर गए। इस हादसे में बाइक चालक और स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार दोनों युवक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें : GST स्लैब: PM मोदी ने हिमाचल की जनता को दी बड़ी सौगात, सुक्खू सरकार की बढ़ा दी मुश्किलें; जानें

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय मदन लाल के रूप में हुई है- जो कि बड़ोह चक्कसराय का रहने वाला था। हादसे में घायल हुए दोनों युवक बसूणी (चक्कसराय) के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान-

  • केशव ठाकुर (21)
  • विशाल ठाकुर (24)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मस्जिद से नमाज अदा कर लौटे घर, अचानक दरका पहाड़- कई लोग मलबे में दबे

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अंब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। ये पता नहीं चल पाया है कि हादसा किसकी गलती के कारण पेश आया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख