राजनीति

#हादसा

September 25, 2025

हिमाचल : मां के लिए बेटे ने दे दी अपनी जा*न, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

घर के आंगन में मां-बेटे पर झपटा लावारिस कुत्ता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Mother Son Stray Dog Hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत नेरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 31 वर्षीय सुमित कुमार ने अपनी मां को लावारिस कुत्ते के हमले से बचाया, लेकिन खुद उसकी जान चली गई।

मां के लिए दी बेटे ने जान

आपको बता दें कि बीते सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया। करीब 15 दिन पहले रात के समय सुमित की मां आशा देवी घर के आंगन में थीं। अचानक एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में डूबे भाइयों का नहीं चल रहा कुछ पता, तीसरे दिन भी गोताखोरों के हाथ खाली

लावारिस कुत्ते ने किया हमला

मां को बचाने के लिए सुमित तुरंत आगे आया। पहले तो कुत्ता उसकी मां को छोड़ गया, लेकिन उसके बाद उसने सीधे सुमित पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने उसके सिर और आंखों को बुरी तरह नोंच डाला। इस हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मां भी गहरे जख्मी हुईं।

बार-बार बिगड़ती रही तबीयत

हमले के बाद परिजन तुरंत सुमित को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। वहीं उसकी मां का भी उपचार शुरू किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद कुछ दिन तक स्थिति संभली रही, लेकिन तीन दिन पहले सुमित की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : HPSSC की सख्ती : तीसरी आंख की निगरानी में होंगे एग्जाम, नकल करते पकड़े गए तो....

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को परिवारजन उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। लगातार इलाज के बावजूद सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।सुमित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मासूम बच्चों ने खोया पिता

सुमित के घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी, दो महीने का बेटा और ढाई साल की बेटी भी है। छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सुमित की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट की दो टूक, बागवानी विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को किया जाए रेगुलर

जांच की उठी मांग

ग्राम पंचायत नेरी के प्रधान विपिन कुमार ने बताया कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। यदि यह साबित होता है कि सुमित की मौत कुत्ते के काटने से हुई है, तो यह भी जांचना जरूरी है कि कहीं वह लावारिस कुत्ता रेबीज से ग्रस्त तो नहीं था। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या पर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

गहरे सदमे में माता-पिता

सुमित के पिता सुभाष चंद ने बताया कि घटना के दिन पत्नी को बचाने के लिए बेटे ने अपनी जान दांव पर लगा दी। पत्नी अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं, लेकिन बेटे को खोने का दुख असहनीय है। बेटे की मौत के बाद माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख