राजनीति

#हादसा

June 9, 2025

हिमाचल : बेटे को खड्ड में तैरती मिली मां और बहन, घर से एक साथ उठेगी दोनों की अर्थी

दोपहर 12:30 बजे पेश आया हादसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

drowning accident shimla

शिमला। मां बच्चों की पहली गुरु और सबसे बड़ी सरंक्षक होती है। वह न सिर्फ उन्हें जीवन देती है, बल्कि हर दुख-संकट से बचाने की ढाल बनती है। उसकी ममता, सुरक्षा और त्याग बच्चों को जीवन की सबसे मजबूत नींव प्रदान करते हैं। मां का प्यार निःस्वार्थ और अमर होता है। यही देखने को मिला देवभूमि हिमाचल में, जहां बेटी को डूबता देख मां उसे बचाने के लिए खड्ड में कूद पड़ी। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था।

एक घर से उठेगी 2 चिताएं

जिला शिमला के कोटखाई उपमंडल में एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया है। दरबार गांव की रहने वाली मां-बेटी की गिरी खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं खड्ड में कपड़े धोने गई थीं। पहले बेटी का पैर फिसला, फिर मां उसे बचाने के लिए आगे आई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। आज एक ही छत के नीचे से दो अर्थियां एक साथ उठेगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्यास में नहाने गया था बच्चा, तेज बहाव में डूबा; गरीब मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

दोपहर 12:30 बजे पेश आया हादसा

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। गांव दरबार की 47 वर्षीय कांता शर्मा और उनकी 30 वर्षीय बेटी ममता शर्मा रोज़ की तरह कपड़े धोने के लिए घर के पास बह रही गिरी खड्ड पर गई थीं। कुछ देर तक जब वे वापस नहीं लौटीं और उनका फोन भी नहीं उठ रहा था, तो घर पर चिंता का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक

बेटे को तैरती दिखी ममता

परिवार के अन्य सदस्य सुनील ने जब बार-बार कॉल करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने अपने बेटे कुश को सूचित किया। कुश ने बताया कि मां और बहन दोपहर 12 बजे के आसपास खड्ड की ओर गई थीं। इसके बाद वह खुद उन्हें देखने वहां गया तो उसे सबसे पहले ममता का शव पानी में तैरता हुआ दिखा। कांता का कोई अता-पता नहीं था।

मां का शव भी खड्ड से बरामद

स्थानीय लोगों और परिवार के सहयोग से कांता शर्मा की भी तलाश की गई। थोड़ी देर बाद उनका शव पानी से कुछ दूरी पर बहाव में फंसा मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंकुश ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को बाहर निकालने के लिए महिला कांस्टेबल की सहायता ली गई। निरीक्षण में किसी भी प्रकार की संदिग्ध चोट के निशान नहीं मिले।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल:  साधु भेष में सिर के बल अचेत पड़ा था शख्स, थम चुकी थी सांसे- नशे की थी लत

फिसलने से खड्ड में गिरी

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हादसा खड्ड के तेज बहाव और फिसलन के कारण हुआ। संभवतः ममता पहले फिसली और मां कांता ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी बहाव की चपेट में आ गईं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख