#हादसा

February 15, 2025

हिमाचल : 5 भाइयों का परिवार हुआ बेघर- बच्चों की चीख पुकार से दहला इलाका

घर में रखे गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान तक नहीं बचा

शेयर करें:

MANDI  NEWS

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज घाटी के बालीचौकी क्षेत्र में स्थित कशौड़ पंचायत के टीटरी गांव में बीती शाम एक दर्दनाक आग की घटना सामने आई। इस आग में 18 कमरों का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे पांच भाइयों का संयुक्त परिवार बेघर हो गया। 

आग शॉर्ट सर्किट से लगी, लाखों का नुकसान

सूचना के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सबसे पहले बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, घर में रखे कीमती सामान जैसे गहने, नगदी और अन्य वस्तुएं आग की लपटों में समा गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। आग से होने वाले नुकसान का आंकलन लाखों रुपये तक किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

आग पर काबू नहीं पाया जा सका

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन भीषण लपटों के कारण ये संभव ना हो पाया। फायर ब्रिगेड की टीम भी समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिससे आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। नतीजतन, पूरा मकान जलकर राख हो गया और परिवार के लिए ये एक बहुत बड़ी त्रासदी बन गई।

बेघर हुआ पांच भाईयों का परिवार

इस घटना में प्रभावित पांच भाईयों में नंदलाल, मेघ सिंह, मोती राम, लाल सिंह और खेम सिंह शामिल हैं। ये सभी भाई अब अपनी जिन्दगी के लिए एक नया रास्ता तलाश रहे हैं, क्योंकि उनका मकान अब पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में येलो अलर्ट जारी: इस दिन होगी बारिश-बर्फबारी, माइनस में पहुंचा पारा

पंचायत के उप प्रधान ने की आर्थिक सहायता की अपील

टीटरी गांव के पंचायत उप प्रधान गुरदेव ने सरकार से प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की अपील की है, ताकि वे पुनः अपने पैरों पर खड़े हो सकें और इस संकट से उबर सकें। 

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू स्वस्थ: आज होगी कैबिनेट बैठक, बजट सत्र की तारीख होगी तय

पटवारी ने किया नुकसान का आकलन

हलका के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान किए जाने की उम्मीद है, ताकि प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख