#हादसा

October 3, 2025

हिमाचल : काम करने निकला था व्यक्ति, घर लौटी देह; परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया बेचारा

शेयर करें:

Himachal Latest News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बीते कल से कई जगहों पर फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के कारण रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है। जिसके चलते कई लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुल्लू जिले से सामने आया है।

हादसे में व्यक्ति की मौत

यहां मलाणा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हादसे में जान चली गई है। व्यक्ति पांव फिसलने के कारण खाई में गिर गया है। जिस कारण से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र से सुक्खू सरकार को मिली सौगात, अब हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में मिल सकता है DA

खाई में गिरा युवक 

मिली जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय भारत सिंह मलाणा क्षेत्र में काम के सिलसिले में आया चंबा के सलूणी से आया हुआ था। मलाणा में दुर्गम और खराब रास्तों वाले इलाके में चलते वक्त अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर खाई में जा गिरा।

मौके पर पहुंची पुलिस 

भारत सिंह को खाई में गिरता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना फिलते ही फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से भारत सिंह को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद की बहन के ब्याह में पहुंचे फौजी, निभाए भाई के सभी फर्ज- परिजनों के छलके आंसू

पुलिस टीम द्वारा भारत सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चंबा के भिंगा गांव स्थित भारत सिंह के परिवार को हादसे के बारे में सूचित किया।

परिवार पर छाए दुख के बादल 

भारत सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल, पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। भारत की मौत को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

क्या बोलो ASP कुल्लू ? 

ASP कुल्लू संजीव चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर नियमानुसार जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख