राजनीति

#हादसा

August 23, 2026

हिमाचल: बड़ी मन्नतों से घर में आया था नन्हा मेहमान, खेलते हुए टंकी में गिरा- निकले प्राण

घर के आंगन में खेल रहा था 4 साल का लड़का

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

koti barayara village son water tank himachal police mandi

मंडी। घर के आंगन में खेल रहा चार साल का मासूम कब पानी से भरी टंकी तक पहुंच गया, परिवार को इसका पता ही नहीं चला। कुछ देर तक बच्चे की आवाज नहीं आई तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

4 साल के लड़के की मौत

इसी दौरान आंगन में बनी पानी की टंकी का ढक्कन खुला मिला और अंदर बच्चे को देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून- 27 तक बारिश से मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

परिवार में पसरा मातम

मामला मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव का है। यहां चार वर्षीय अरनव पुत्र जगदीश की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घर में खेल रहा था 4 साल का लड़का

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर बाद की है। अरनव घर में ही खेल रहा था। उस समय उसके माता-पिता घर पर मौजूद थे, लेकिन दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त थे। बच्चे के दादा-दादी भी उस समय घर पर नहीं थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस की आंखों के सामने शराब से भरी गाड़ी लेकर फरार हुआ शख्स, देखती रह गई खाकी

आवाज नहीं सुनाई दी

परिजनों को लगा कि अरनव घर में या आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा होगा। कुछ समय बीतने के बाद जब उसकी कोई आवाज सुनाई नहीं दी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

पानी की टंकी में गिरा

इसी दौरान आंगन में बनी पानी की टंकी का ढक्कन खुला दिखाई दिया। परिजनों ने जब टंकी के अंदर देखा तो अरनव उसमें गिरा हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैदल नशा सप्लाई करने निकला था 21 साल का युवक, ढेर सारे अफीम संग धरा

अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन बच्चे को तुरंत उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद अरनव को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मां और नानी बेसुध

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां और नानी अस्पताल में ही बेसुध हो गईं। परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद दर्दनाक है क्योंकि अरनव को काफी मन्नतों के बाद बेटा बताया जा रहा है। अरनव के दादा ने बताया कि उसके जन्म के बाद भी उसे काफी समय तक मशीन पर रखा गया था। परिवार ने बड़ी मुश्किलों और उम्मीदों के बाद उसे बड़ा होते देखा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गर्भवती प्रेमिका को जूस में पिलाया ज*ह*र, खड्ड में दफन की देह; अब पूरी उम्र जेल में कटेगी

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। चार साल के मासूम की इस तरह अचानक हुई मौत से बरयारा गांव में भी शोक का माहौल है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख