#हादसा

February 28, 2025

हिमाचल : मनूणी खड्ड में भारी उफान से फंसी मशीनें, ट्रक चालक किए रेस्क्यू 

कांगड़ा में बादल फटा, बिजली परियोजनाओं पर मंडराया खतरा 

शेयर करें:

Kangra-heavy-rain.jpg

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को खनियारा के मनूणी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और यहां पर खनन करने गए तीन टिप्पर और दो जेसीबी फंस गई. नदी का पानी इतना ज्यादा था कि ट्रक बीच में अटक गया और चालकों की सांसें फूल गई. हालांकि, जिला प्रशासन की समय पर की गई कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई और फंसे हुए ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

लोहारड़ी में बादल फटा, बिजली सप्लाई ठप

कांगड़ा जिले के लोहारड़ी में शुक्रवार को बादल फटने से ऊहल नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते बरोट बांध के गेट खोलने पड़े हैं। इस आपदा के कारण शानन और बस्सी पनविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल

निर्माणाधीन सुरंगों पर खतरा मंडराया

भारी वर्षा के कारण ब्यास और ऊहल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डयोड के पास एक बार फिर बड़ा गड्ढा पड़ गया है। इससे निर्माणाधीन सुरंगों पर भी खतरा मंडरा गया है। लोहारड़ी में बादल फटने से ऊहल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बरोट बांध के गेट खोलने पड़े, जिससे पानी का बहाव तेज हो गया। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की सलाह दी है। इस स्थिति के चलते शानन और बस्सी पनविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन ठप हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : 4 जिलों के स्कूलों में छुट्टी- कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट, फ्रेश स्नोफॉल देख गदगद हुए बागवान

बैजनाथ में आज की सांस्कृतिक संध्या रद्द

कांगड़ा जिला की शिव नगरी बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की आज यानी 28 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या को रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम और सुरक्षा के मध्यनजर ऐसा किया गया है। इस बारे एसडीएम बैजनाथ ने आदेश जारी कर दिए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख