#हादसा

July 24, 2026

हिमाचल में सड़क से उड़ी कार, सीधा घर की छत पर हुई लैंड- नीचे थी गहरी खाई

ड्राइवर को आ गई नींद की झपकी- लेंटर पर कार समेत गिरा

शेयर करें:

i20 car lands house roof driver dozes off sleep kasauli solan himachal

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसा पेश आया है। कसौली क्षेत्र के जगजीत नगर-शक्ति घाट मार्ग पर चामियां पंचायत के समीप एक i-20 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

हिमाचल में सड़क से उड़ी कार

गनीमत यह रही कि कार गहरी खाई में गिरने के बजाय नीचे बने एक रिहायशी मकान के लेंटर पर जाकर अटक गई। यदि कार सीधे खाई में गिर जाती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। इस घटना में चालक की जान बाल-बाल बच गई और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की भी सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस- CM सुक्खू ने बनाया प्लान, BJP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

ड्राइवर को आ गई नींद की झपकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। आई-20 कार जगजीत नगर से शक्ति घाट की ओर जा रही थी। पहाड़ी मार्ग पर सफर के दौरान जब वाहन चामियां पंचायत के समीप पहुंचा तो चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। कुछ ही क्षणों की लापरवाही भारी पड़ गई और चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

घर की छत पर कार लैंड

नियंत्रण खोने के बाद कार सड़क पार करते हुए नीचे ढलान की ओर उतर गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में सड़क से बाहर निकला, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और कार सीधे गहरी खाई में नहीं गिरी। नीचे स्थित एक रिहायशी मकान के लेंटर पर कार अटक गई, जिससे उसकी रफ्तार रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : ढाबा संचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल- बस सवारी को लौटाए 7 लाख के गहने

स्थानीय लोगो में अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार में सवार व्यक्ति की सहायता की। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।

जान-माल का भारी नुकसान...

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कार कुछ मीटर और आगे निकल जाती तो वह सीधे गहरी खाई में जा गिरती- जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। वहीं जिस मकान के लेंटर पर कार आकर रुकी, वहां भी उस समय कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर दर्शन के लिए निकला था परिवार, पहाड़ी से गिरा पत्थर- महिला ने तोड़ा दम, 7 गंभीर

हादसे के असली कारणों का पता

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में चालक को आई नींद की झपकी को हादसे का संभावित कारण माना है। हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वाहन को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख