#हादसा

July 24, 2026

हिमाचल: मंदिर दर्शन के लिए निकला था परिवार, पहाड़ी से गिरा पत्थर- महिला ने तोड़ा दम, 7 गंभीर

कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

शेयर करें:

HIMACHAL ACCIDENT NEWS

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों भरी धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया। कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए निकला एक परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका ही था कि अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टान आ गिरी। चट्टान की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

पानी पीने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कुल्लू के सुल्तानपुर क्षेत्र से एक परिवार दो वाहनों में सवार होकर मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में सभी लोग पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी और वहां खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा : 3 दिन ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

महिला की मौके पर मौत

हादसे में रामेश्वरी शर्मा पत्नी गोपालकृष्ण निवासी सुल्तानपुर, कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : HRTC का बड़ा फैसला : कंडक्टर के लिए फ्रंट सीट रिजर्व, ड्राइवर के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक

अस्पताल में चल रहा उपचार

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा के नियम बदले : अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी एंट्री, शुल्क भी बढ़ा

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर होने से चट्टान अचानक नीचे आ गिरी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख