#हादसा

March 28, 2025

हिमाचल : क्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, बेसहारा हुए छोटे बच्चे- पसरा मातम

मेहनत-मजदूरी कर परिवार पाल रहा था सुभाष

शेयर करें:

Sirmaur News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग पर एक व्यक्ति हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गया है। इस हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बेसहारा हुआ परिवार

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर था। उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, घर पर की नीचता- मां पहुंची थाने

हाइड्रा क्रेन ने कुचला व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बीते कल दोपहर बाद पेश आया है। हादसे के वक्त व्यक्ति सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित हाइड्रा क्रेन ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।

छोटे बच्चों से छिन गया पिता

मृतक की पहचान सुभाष चंद (41) के रूप में हुई है- जो कि डेरा गांव का रहने वाला था। सुभाष की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अब उसे अकेले ही उठानी पड़ेगी। सुभाष अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटी से गांव की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, खुशी से भावुक हुए माता-पिता

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उसे हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही हाइड्रा क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, प्रशासन ने भी मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

कब रुकेगा मौत का सफर?

गौरतलब है कि, हिमाचल में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। पहाड़ी रास्तों, संकरी सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। कई मामलों में तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और खराब मौसम भी हादसों की वजह बनते हैं।हिमाचल में अधिकतर दुर्घटनाएं ओवरस्पीडिंग के कारण होती हैं। घुमावदार सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के फिसलने और खाई में गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख