#हादसा

October 23, 2025

हिमाचल: दो मासूमों की उजड़ी दुनिया, आंखों के सामने माता-पिता की गई जा*न

कांगड़ा में दो मासूम बच्चों की आंखों के सामने माता पिता की गई जान

शेयर करें:

Himahal kangra Bipas acc

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बेहद ही ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक वैन के अनियंत्रित होने से गाड़ी सीधे सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराई है। इस हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। 

कांगड़ा बाईपास पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर आज गुरुवार को दोपहर के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि वैन में पति-पत्नी के साथ उनके दो बच्चे भी सवार थे। इसी दौरान अचानक चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे लगे डंगे से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ी में सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भाई दूज पर घर पहुंची जवान बेटों की अर्थियां, दो परिवारों में मची चीख-पुकार

गाड़ी को काटकर बाहर निकाले शव

लोगों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद गाड़ी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे दोनों मृतक पति पत्नी अंदर बुरी तरह से फंसे हुए थे। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कांगड़ा पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशकत के बाद गाड़ी को काट कर दोनों शवों का बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पति पत्नी आगे बैठे थे, जबकि उनके दोनों बच्चे पीछे की सीट पर बैठे थे। जिससे दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिज़ाज, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार रानीताल की तरफ जा रही थी, लेकिन कांगड़ा बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले पति पत्नी कांगड़ा के तरसूह सकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू को बताया "कार्टून" स्केच साझा कर विवादों में घिरे, FIR की मांग

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वाहन में कोई तकनीकी खराबी आई थी, जिससे गाड़ी सड़क से बाहर निकल कर डंगे से टकराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख