राजनीति

#हादसा

June 9, 2025

हिमाचल : HRTC चालक को पशुशाला में लगा करंट, नहीं बच पाया- दुबई में तड़प रहा इकलौता बेटा

पूरे गांव में पसरा मातम, बेटे का इंतजार कर रही मां

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HRTC Retired Employee

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत बढहूं में दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में HRTC के सेवानिवृत्त चालक की करंट लगने से मौत हो गई है। 

पशुशाला में काम करते वक्त हुआ हादसा

हादसा रविवार सुबह का है जब बलदेव सिंह (67) अपने घर के साथ स्थित पशुशाला में रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त थे। काम करते समय अचानक उन्हें करंट लग गया और वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सब्जी बेचने वाला था देश विरोधी गतिविधि में शामिल, पुलिस ने देर रात दबोचा- जानें पूरा मामला

झाड़ू लगा रही थी पत्नी

उस समय उनकी पत्नी घर में झाड़ू लगा रही थीं, जिन्हें अचानक बाहर से कोई आहट नहीं सुनाई दी। कुछ ही देर में जब उन्होंने बलदेव सिंह को पशुशाला में गिरा पड़ा देखा, तो उन्होंने चीख-पुकार मचाई, जिससे आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने बिना समय गंवाए बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, लेकिन वहां तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अकेले रहते थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, बलदेव सिंह अपने जीवनसाथी के साथ अकेले घर में रहते थे। उनका इकलौता बेटा वर्तमान में दुबई में कार्यरत है। इस दुखद समाचार से परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मृतक के बेटे को भी हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। खबर सुनने के बाद बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। वो पिता के अंतिम संस्कार में पहुंच पाएगा या नहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ब्यास में नहाने गया था बच्चा, तेज बहाव में डूबा; गरीब मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

काम करते लग गया करंट

वहीं, DSP देहरा अनिल कुमार ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा विद्युत तारों या उपकरणों से जुड़ी किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

गांव में शोक की लहर

बलदेव सिंह की असामयिक और दर्दनाक मौत से गांववासियों में गहरा शोक है। उन्हें एक शांत, मेहनती और ईमानदार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। सेवानिवृत्ति के बाद वह खेती-बाड़ी और पशुपालन में लगे रहते थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख