#हादसा

March 23, 2025

हिमाचल: बुझ गया घर का चिराग, 28 साल की उम्र में परिवार को छोड़ गया अकेला

150 फीट गहरी खाई में गिरी कार

शेयर करें:

Shimla-Sunni-project-site-car-acc

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथ कार में सवार एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है। यह हादसा बीती शनिवार की रात को हुआ है।

खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार शिमला से सटे सुन्नी पुलिस थाना के तहत आते लुहरी सुन्नी सड़क पर खैरा के पास बीती रात को एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार (एचपी 73ए. 7644) सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार में सवार दोनों ही युवक सुन्नी डैम के निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट में काम करते थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान

28 साल के युवक की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान  28 वर्षीय कार चालक अनिल पुत्र चौकस राम निवासी गांव सोपा डाकघर ग्रेड तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए शख्स की पहचान 25 वर्षीय संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव परलोग डाकघर ओगली तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैंक में निकली भर्ती, 350 युवाओं को मिलेगी नौकरी- एक क्लिक में जानें डिटेल

बताया जा रहा है कि बीती रात को कार जब खाई में गिरी तो उसकी आवाज सुन कर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कार चालक अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और कुख्यात चिट्टा तस्कर सलाखों के पीछे, 2 साल में तीसरी बार पकड़ा

तेज रफ्तार माना जा रहा हादसे का कारण

थाना सुन्नी में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुन्नी थाने के मुख्य आरक्षी तिलक राज इस मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज़ रफ़्तार और चालक की लापरवाही सामने आई है। थाना प्रभारी सुन्नी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में किया जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख