#हादसा

July 3, 2026

हिमाचल में मानसून का कहर : नाले में मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर पर गिरा पत्थर, हुई मौ*त

नाले किनारे मुंह धो रहे थे, तभी हुआ हा,दसा

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

लाहौल। हिमाचल में मानसून की हर बारिश अब डर लेकर आ रही है। कहीं उफनते नाले लोगों की जिंदगी निगल रहे हैं तो कहीं पहाड़ों से गिरते पत्थर पलभर में परिवारों की खुशियां उजाड़ रहे हैं। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला लाहौल-स्पीति जिले से सामने आया है, जहां एचआरटीसी के एक परिचालक की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

नाले किनारे मुंह धो रहे थे, तभी हुआ हादसा

मृतक की पहचान ज्ञान चंद निवासी पंजालाग गांव, लड़भड़ोल (जिला मंडी) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में एचआरटीसी के केलांग डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्रेमी जोड़े की हरकतों का VIDEO वायरल- पब्लिक प्लेस पर 'किस' करते दिखे, थाने पहुंचा केस

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह उदयपुर के करपट-धोनंधल नाले के पास ज्ञान चंद बस से उतरकर मुंह और हाथ धो रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरा, जो सीधे उनके सिर पर आ लगा। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क बंद होने के कारण रुकी थी बस

बताया जा रहा है कि बुधवार को एचआरटीसी की बस उदयपुर से मयाड़ घाटी के खंजर रूट के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रास्ता बाधित होने के कारण बस करपट से आगे नहीं जा सकी। गुरुवार सुबह जब बस वापस उदयपुर लौट रही थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: करंट ने छीन लिया परिवार का इकलौता सहारा, काम करते 45 वर्षीय प्लंबर की मौ*त

 

हादसे के बाद ज्ञान चंद का पार्थिव शरीर केलांग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

विधायक ने जताया शोक

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एचआरटीसी और स्वास्थ्य विभाग को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा : चुनाव हारने वाले मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी

 

उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर भी ज्ञान चंद को जानने वाले लोगों ने उन्हें विनम्र और मृदुभाषी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख