#विविध

July 3, 2026

सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा : चुनाव हारने वाले मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी

पुराने कार्यस्थल पर संभालेंगे जिम्मेदारी

शेयर करें:

Himachal Pradesh  Mid Day Meal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़कर हारने वाले मिड-डे मील कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने ऐसे कुक-कम-हेल्पर्स को दोबारा नौकरी पर लौटने की अनुमति दे दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले और चुनाव में पराजित हुए कर्मी अपना इस्तीफा वापस लेकर पहले की तरह अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे।

चुनाव हारने वालों को मिली राहत

शिक्षा विभाग के अनुसार यह फैसला सरकार की स्वीकृति के बाद लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन कुक-कम-हेल्पर्स ने हाल ही में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के उद्देश्य से अपने पदों से इस्तीफा दिया था और चुनाव नहीं जीत पाए, उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने की अनुमति दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रात 3 बजे आया फ्लैश फ्लड, मची भगदड़- कई सड़कें बंद, 6 दिन का ऑरेंज अलर्ट

पुराने कार्यस्थल पर संभालेंगे जिम्मेदारी

निदेशालय के निर्देशों के मुताबिक सभी पात्र मिड-डे मील कर्मी अपने-अपने पूर्व कार्यस्थलों पर दोबारा कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे। वे पहले की तरह लागू नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत अपनी सेवाएं देंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और विद्यालय प्रभारियों को भेज दिए हैं ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवक की ह*त्या- सिर पर किए थे कई वार, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया अरेस्ट

करीब 70 कर्मियों ने छोड़ी थी नौकरी

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव लड़ने के लिए करीब 70 मिड-डे मील कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था। पंचायतीराज अधिनियम के प्रावधानों के तहत इन कर्मचारियों को चुनाव लड़ने से पहले अपनी नौकरी छोड़नी पड़ती है। अब चुनाव में हारने वाले मिड-डे मील कर्मियों को सरकार के इस फैसले से दोबारा रोजगार का अवसर मिल जाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख