राजनीति

#हादसा

February 18, 2025

हिमाचल : नाली में पड़ा मिला होटल मैनेजर, छत पर गया था पानी की टंकी चेक करने

होटल मैनेजर ने तोड़ा दम, सदमे में पूरा परिवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक होटल के मैनेजर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। होटल मैनेजर का शव होटल के साथ लगती नाली में पड़ा मिला है।

होटल मैनेजर की मौत

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त होटल मैनेजर छत पर पानी की टंकी की जांच करने के लिए गया था। मैनेजर की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान राकेश कुमार छत्राल के रूप में हुई है- जो कि फतेहपुर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फर्जी अफसर बनकर महिला ने किया ऐसा काम, फिर भागती फिरी

छत पर गया था टंकी चेक करने

यह दुखद घटना ज्वालामुखी के सपड़ी क्षेत्र में पेश आई है। राकेश कुमार यहां एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आज सुबह राकेश छत पर पानी की टंकी की जांच करने गया था। इसी दौरान वो छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

नाली में पड़ी मिली देह

राकेश का शव होटल के साथ लगती नाली में पड़ा मिला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग करने गए थे दो दोस्त, एक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

सदमे में पूरा परिवार

राकेश की मौत की खबर सुनने के बाद से परिजन सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही राकेश के भाई की मौत हुई थी। वर्तमान में राकेश जिस होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था- वो होटल लीज पर लिया गया था और राकेश उसका पूरा कार्यभार संभाल रहा था।

 

मामले की पुष्टि करते हुए DSP ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने 194B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख