राजनीति

#हादसा

August 27, 2025

हिमाचल : घर के पास काम कर रही थी महिला, रंगड़ों ने किया अटै.क- नहीं काम आई दवा

अचानक बिगड़ गई महिला की तबीयत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bilaspur News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक 33 वर्षीय महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

घर के पास हुआ हमला

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के पास ही कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान रंगड़ों ने झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन गहरे सदे में हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती कार पर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, खाई में गिरी- अंदर बैठे थे दो लोग

जमीन पर पड़ी थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के साथ ये घटना बीती 21 अगस्त को पेश आई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी।

अस्पताल ले गए परिजन

परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज देने के बाद घर भेज दिया। इसके बाद तीन दिन तक महिला ठीक रही।

यह भी पढ़ें : भारी बारिश का कहर, मणिमहेश में फंसे कई श्रद्धालु; मोबाइल सिग्नल गायब, नहीं मिल रहा कुछ अपडेट

तीन दिन तक रही ठीक

मगर तीन दिन बाद यानी 24 अगस्त को अचानक महिला की हालत फिर से खराब हो गए। परिजन उसकी बिगड़ी तबीयत को देखकर काफी घबरा गए। परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

 

अस्पातल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की पहचान मनी देवी के रूप में हुई है- जो कि चलैहली हरलोग की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें:  वैष्णो देवी में भूस्खलन : 30 श्रद्धालुओं की गई जा*न, बढ़ सकता है आंकड़ा- कई लोग मलबे में दफन

गहरे सदमे में परिजन

पुलिस टीम ने महिला के पति और मायकेवालों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। किसी ने भी महिला की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि मनी का स्वभाव काफी शांत और मिलनसार था। उसकी ऐसे अचानक हुई मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख