राजनीति

#हादसा

February 15, 2026

हिमाचल: गीजर ऑन करते ही युवक को लगा करंट, बाथरूम में बेसुध मिला- थम चुकी थीं सांसें

 ड्यूटी से लौट नहाने गया जा रहा था युवक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Electrical Shock

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक  27 वर्षीय युवक की युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ड्यूटी से लौट नहाने गया जा रहा था युवक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के मतरालियों में बीते कल शुक्रवार रात का है। युवक पिछले काफी समय से पांवटा साहिब के मतरालियों क्षेत्र में रह रहा था और एक निजी कंपनी में काम करता था। युवक किराए के कमरे में अपने साथियों के साथ रहता था। यह घटना उस समय हुई जब युवक रोजाना की तरह काम से लौटकर नहाने गया था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: राशन दुकान की आड़ में नशा बेच रहा था तस्कर, पुलिस ने चरस-अफीम और कैश संग धरा

स्विच ऑन करते ही लगा करंट 

बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह बीते कल रात भी करीब 10:30 बजे ड्यूटी खत्म करके कमरे पर लौटा था। कमरे पर पहुंचने के बाद वह सीधे नहाने के लिए बाथरूम में चला गया। जैसे ही उसने पानी गर्म करने के लिए गीजर का स्विच ऑन किया, अचानक तेज करंट लग गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह वहीं गिर पड़ा। 

 बाथरूम में बेसुध पड़ा था युवक 

गिरने की आवाज सुनकर कमरे में मौजूद उसके साथी घबरा गए और तुरंत बाथरूम की ओर दौड़े। दरवाजा खोलकर देखा तो निखिल फर्श पर बेसुध पड़ा था। साथियों ने बिना देर किए उसे उठाया और तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से उसके साथियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त

मृतक की पहचान

निखिल चौहान उम्र 27 साल पुत्र सुरेंद्र, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगा करंट

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बाथरूम और गीजर की जांच कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि गीजर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण करंट फैला, जिससे यह हादसा हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु

पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव 

SP सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे की असली वजह पूरी तरह साफ हो सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख