राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: खड़ी स्कूटी में जा घुसी ट्रिपल सवारी बाइक, अस्पताल ले गए पर..

ऊना में बाइक और स्कूटी की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal una scooty bike collided three youth

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बीती शाम एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य युवक के घायल होने की भी सूचना प्राप्त हुई है। सदर थाना ऊना के तहत आते बहडाला गांव में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर होने के चलते पेश आए इस हादसे में पहले तो तीनों ही युवक घायल हुए थे।

कान और सिर से बहा बहुत सारा खून

मगर अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद चिकित्सकों के द्वारा दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। जान गंवाने वाले युवकों के कां और सिर के रास्ते काफी ज्यादा रक्तश्राव हो गया था, जिस कारण से उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह हादसा उस वक्त पेश आया जब बाइक पर सवार होकर ये युवक नंगल से ऊना की तरफ आ रहे थे।

सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से जा भिड़े थे बाइक सवार

इसी दौरान बहडाला में एक होटल के बाहर खड़ी एक स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी अधिक जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त स्कूटी का मालिक डिवाइडर के पास खड़े होकर किसी से फोन पर बातें कर रहा था। इसी दौरान इन युवकों की बाइक उसकी स्कूटी में जा घुसी।

 

यह भी पढ़ें: ‘मुसलमानों को आपकी संपत्ति बांटना चाहती है कांग्रेस’

लोग बोले- दो तो मौके पर ही निपट गए थे

टक्कर होते ही बाइक पर सवार दो युवकों को भयानक चोटें आईं और उनके सिर और कान से खून बहने लगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो दो की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीसरा घायल हुआ था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दो युवक मृत करार दे दिए गए।

मृतकों की पहचान

  • संतोष (23) पुत्र रामवीर निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश
  • विपिन

घायल हुआ युवक भी बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है, जिसका नाम सुरेश है। उधर, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज किया है और छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ताऊ ने अपनी ही भतीजी को कर दिया था प्रेग्नेंट, मिली ये सजा

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख