#हादसा

March 3, 2026

हिमाचल: नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटा 'छोटा हाथी' - टायर के नीचे आया ड्राइवर नहीं बचा

टेंपो के सामने आई नीलगाय 

शेयर करें:

road accident

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक टेंपो (छोटा हाथी) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टेंपो के सामने आई नीलगाय 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के गांव कुंगड़त में बीते कल सोमवार को पेश आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक अपने हिसाब से ही जा रहा था तभी अचानक चालक के सामने एक नीलगाय आ गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली पर गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे दो यार, ट्रक के नीचे घुसी बाइक- एक ने तोड़ा दम

टायर के नीचे आ गया टेंपो चालक 

नीलगाय को बचाने के प्रयास में उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन पलटने के दौरान चालक गाड़ी से नीचे गिर गया और टायर के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 

सुखदेव उम्र 40 साल, पुत्र जीत राम निवासी गांव ललड़ी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी के पहले पति की औलाद से नाखुश था शख्स, मासूम को दफनाने चला था- पहुंचा जेल

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या बोले DSP  हरोली

DSP हरोली मोहन रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख