#हादसा

August 19, 2025

हिमाचल: ट्रैक्टर ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गोद में था दो साल का मासूम

दो साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया

शेयर करें:

Una tractor hit scooty

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो साल के मासूम के सिर से उसकी मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। महिला की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय मासूम भी मां की गोद में था, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। यह हादसा सोमवार को देर शाम को ऊना जिला के बंगाणा में हुआ था।

ट्रैक्टर सवार ने कुचली महिला

यह दर्दनाक हादसा उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले औरा गांव में हुआ, जहां बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल डाला। मृतका की पहचान गांव पपड़ोली की अनीता राज (35) पत्नी मनोज कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल परिसर में मिली महिला की देह, वह भी बिना कपड़ों के; आखिर रात को क्या हुआ?

महिला के ऊपर से गुजर गया टायर

जानकारी के अनुसार अनीता अपने दो वर्षीय बेटे और एक स्कूटी चालक के साथ बंगाणा की ओर आंखों का चेकअप कराने जा रही थी। लेकिन जैसे ही वे औरा गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीता सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिव भक्तों के लिए बुरी खबर, 11 दिन पहले बंद हुई किन्नर कैलाश यात्रा; जानें कारण

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हृदय विदारक इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि स्कूटी चालक और मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बाल.बाल बच गए। लेकिन मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने किया मंत्री जगत नेगी का बहिष्कार, 3 बार वॉकाउट...CM सुक्खू बोले-दिशाहीन हैं भाजपा नेता

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी रोहित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे के सभी साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को बड़ी राहत: पटवारी के 874 पदों पर होगी भर्ती; जानें कब होगी शुरू

 

यह हादसा न सिर्फ एक महिला की जिंदगी को लील गया, बल्कि एक मासूम बच्चे से उसकी मां की ममता भी छीन ली। गांव में हर आंख नम है और लोग यही सवाल कर रहे हैं। आखिर कब सुधरेगी सड़क सुरक्षा की व्यवस्था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख