#हादसा

May 18, 2026

हिमाचल: पुलिया पर अचानक बाइक ने खोया बैलेंस, गहरी खाई में जा गिरी- चालक की मौ*त, साथी गंभीर

मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल पहुंचाए घायल 

शेयर करें:

himachal news

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।  जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। यहां पर एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौत हो गई,  जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है।

कार से निकले युवकों की पुल के निचे गिरी बाइक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के  माजरा गांव  में पेश आया है। यहां एक बाइक पर दो युवक सवार होकर  घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाजार की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जब वे खेड़ा बाबा के पास स्थित पुली के समीप पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बाइक सड़क से नीचे पुली में जा गिरी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : नातिन ने चुराए नानी-मामी के गहने, प्रेमी ने दिल्ली में सुनार को बेचे- तीनों गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल पहुंचाए घायल 

हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उन्हें तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक ने तोड़ा दम दूसरा गंभीर घायल 

चंडीगढ़ में इलाज के दौरान रामदेव की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है। वहीं प्रेमचंद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चुनावी जीत के जश्न में मची भगदड़, बेकाबू सांड ने भीड़ पर किया हम.ला- 7 घायल

मृतक की पहचान 

रामदेव, पुत्र रामलोक निवासी गांव माजरा, जिला सोलन के रूप में हुई है। 

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच 

हादसे के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेमचंद के बेटे बलविंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है कि आखिर बाइक अचानक कैसे अनियंत्रित हुई।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में देरी पर सुक्खू सरकार का एक्शन : अब एक ठेकेदार को नहीं मिलेंगे 2 से ज्यादा काम

क्या बोले ASP सोलन ? 

ASP  सोलन  अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद रामदेव का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख