#हादसा

July 22, 2026

हिमाचल में तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मी कुचला ; गाड़ी रोकने का किया था इशारा- देखें वीडियो

रुकने का इशारा करने पर भी नहीं रोकी कार

शेयर करें:

Himachal News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क पर दौड़ते वाहन अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ताजा मामला सोलन जिले के परवाणू से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

रुकने का इशारा करने पर भी नहीं रोकी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा परवाणू के पुराने बैरियर के पास बने टोल प्लाजा पर हुआ। ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी ने HR 49 K 8316 नंबर की कार को रुकने का इशारा किया था। बताया जा रहा है कि कार चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार में टोल कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी और वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया की ताकत....परिजनों को दो दिन में मिला बेटा, ब्रजेश्वरी मंदिर से हुआ था लापता

टक्कर से टोल कर्मी घायल

कार की टक्कर लगने से टोल कर्मचारी घायल हो गया। उसके हाथ और पेट में चोटें आई हैं। इसके अलावा उसे अंदरूनी चोटें भी बताई जा रही हैं। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

फास्टैग से स्कैन हुआ कार का नंबर

टोल प्रबंधन के अनुसार, कार का नंबर फास्टैग रीडर में स्कैन हुआ है। टोल स्टाफ ने भी वाहन के नंबर की पुष्टि की है। इसी आधार पर पुलिस को कार और उसके मालिक से जुड़ी जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल जाना चाहती थी ममता : पिता ने नहीं मानी बात- तो उठा लिया गलत कदम; पसरा मातम

घायल टोल कर्मचारी की पहचान 20 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के रूप में हुई है। वह पंजाब के बठिंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे में उसके हाथ के साथ-साथ शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मंत्री विक्रमादित्य को नाराज करना पड़ा भारी, सरकार ने भी लिया एक्शन- 3 अधिकारियों पर गिरी गाज

पुलिस ने कार बरामद की

पुलिस ने आरोपी वाहन को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार कालका के पास स्थित गांव मल्ला के रहने वाले किसी व्यक्ति की है। अब पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख