#हादसा
March 1, 2025
हिमाचल: सिलेंडर रिफील करते मंदिर की ज्योति से दहका घर, परिवार के पांच लोग झुलसे
अस्पताल में चल रहा पांच लोगों का उपचार
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां घर में एलपीजी सिलेंडर रिफिल करते समय उसने आग पकड़ ली। इस हादसे में परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
दरअसल मामला सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सामने आया है। यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज तीन में एक घर में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब घर में परिवार के सदस्य एलपीजी सिलेंडर को बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में रिफिल कर रहे थे। इसी दौरान घर में रसोई गैस की लीकेज ने घर के मंदिर में जल रही जोत से आग पकड़ ली और पूरे घर में आग लग गई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, नशा तस्करी में पाए गए सरकारी कर्मियों की जाएगी नौकरी
देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई और परिवार में अफरा तफरी मच गई। इस आगजनी में घर के पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए, वहीं घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें बद्दी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढें : हिमाचल: घटिया और डबल मीनिंग जोक: सारी सीमाएं लांघी, कंटेंट क्रिएटर की पुलिस से शिकायत
सभी घायलों का बद्दी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बद्दी पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रह है। बता दंे कि हिमाचल में आग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। प्रदेश में आए दिन लोगों के घरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।