#हादसा

July 4, 2026

हिमाचल: फार्मा उद्योग में भड़की आ*ग, चपेट में आए दो कर्मचारी; दो करोड़ का नुकसान

चौथी मंजिल पर भड़की आग दूसरी मंजिल तक पहुंची, जान बचाने को यहां वहां भागते दिखे कर्मी

शेयर करें:

baddi factory

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फार्मास्यूटिकल उद्योग में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसकी लपटें नीचे की मंजिलों तक पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उद्योग में काम कर रहे कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया और अपनी जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागने लगे। आग की चपेट में आने से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस भी गए। 

 

आग इतनी भीषण थी कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगाए जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में भी चिंता का माहौल पैदा हो गया। इस आगजनी ने लगभग दो करोड़ की संपत्ति को जलाकर राख कर दिया। यह आग बद्दी के काठा स्थित कैजन फार्मास्यूटिकल उद्योग में लगी थी।

अचानक उठे धुएं ने मचाई अफरा.तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम उद्योग में नियमित रूप से दवाओं का उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी दौरान भवन की सबसे ऊपरी मंजिल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में धुआं और लपटें तेजी से फैलने लगीं। हालात बिगड़ते देख उद्योग प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए कर्मचारी तेजी से भवन से बाहर निकलने लगे और पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जॉब ट्रेनी के लिए नए नियम : EWS से बाहर होंगे कर्मी, मिलेगी 15 दिन की पितृत्व लीव

आग की चपेट में आए दो कर्मचारी

घटना के दौरान चौथी मंजिल पर कार्यरत दो कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गएए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल काठा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर.32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल कर्मचारियों की पहचान 38 वर्षीय अभिषेकए निवासी लोहारड़ा जिला हमीरपुर तथा 47 वर्षीय सुमितए निवासी कलेरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

चौथी मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचीं लपटें

आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआत चौथी मंजिल से हुई और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई। भवन के भीतर मौजूद ज्वलनशील सामग्री और रासायनिक पदार्थों के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बन गया। आग के बढ़ते दायरे ने राहत एवं बचाव दलों की चिंता भी बढ़ा दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचरों की डबल ड्यूटी: पहले स्कूल में पढ़ाना होगा, फिर जनगणना का भी जिम्मा

रसायनों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

फार्मास्यूटिकल उद्योग होने के कारण भवन के भीतर विभिन्न प्रकार के रसायन और उत्पादन सामग्री मौजूद थी। ऐसे में किसी बड़े विस्फोट या आग के और अधिक फैलने की आशंका बनी रही। उद्योग के आसपास अन्य फैक्ट्रियां भी स्थित हैंए जिसके चलते प्रशासन और दमकल विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी।

नौ दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए बद्दीए नालागढ़ तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। कुल नौ दमकल गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने के प्रयास में जुटी रहीं। दमकल कर्मियों को ऊंची मंजिलों तक पहुंचने और आग को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री जगत नेगी और निगम भंडारी विवाद में विक्रमादित्य की एंट्री- एक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

आग के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक स्तर पर तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

दो करोड़ की संपत्ति राख

इस आगजनी की जानकारी देते हुए एसपी होमगार्ड कमांडेंट सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही बद्दी फायर स्टेशन से 6 गाड़ियां और 21 जवान मौके पर पहुंचे। करीब 8ण्5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संतोष शर्मा ने बताया कि आग से लगभग ₹2 करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ है। वहीं समय पर कार्रवाई के चलते ₹10 करोड़ की मशीनरी और कच्चा माल बचाया गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख