#हादसा
April 25, 2025
हिमाचल : कार में शादी से लौट रहा था शख्स, नहीं पहुंच पाया घर; रास्ते में हो गई अनहोनी
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
शेयर करें:

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के समय कार में एक ही व्यक्ति सवार था। यह हादसा आज शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
यह हादसा सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में संगड़ाह.पालर.राजगढ़ मार्ग पर स्थित उपमंडल अस्पताल के पास हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 43 वर्षीय भीम सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव कड़ोली तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीम सिंह डूंगी में एक शादी समारोह में गए थे।
यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, दूल्हे के भाई-भाभी सहित 5 स्वर्ग सिधारे
शादी समारोह से वापस लौटते समय जब भीम सिंह संगड़ाह अस्पताल के पास पहुंचे तो अचानक से उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल भीम सिंह को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरेराह नीचता कर रहा था युवक, लड़की ने कराटे का मारा दांव; दुम दबाकर भागा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना संगड़ाह से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क की खराब हालत को माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डीसी ऑफिस चंबा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया भवन
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह स्थान पहले से कई हादसों का गवाह बन चुका है। कुछ साल पहले भी इसी स्थान पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ था। जिसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। वहीं दूसरी तरफ भीम सिंह की इस तरह अचानक मौत से उसके परिवार सहित गांव में मातम पसर गया है।