#हादसा

February 4, 2025

हिमाचल: आधी रात को दहक उठा पूरा मकान, अंदर सो रहा था नेपाली मजदूर

घर में हुआ था जोरदार धमाका

शेयर करें:

Rampur News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्द रातों में भी आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन लोगों के आलीशान घर राख के ढेर में बदल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां शिमला के रामपुर बुशहर में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। यह आग पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आती करांगला पंचायत के भगेटली गांव में एक घर में लगी थी।

शिमला के रामपुर में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस आग में घर का सारा सामान भी जल गया। पंचायत प्रधान निशा ने इस आग की घटना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल की गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट, नवजात शिशुओं के साथ सो रही थी महिलाएं

मकान में रहता था नेपाली मजदूर

बताया जा रहा है कि यह मकान रक्षा देवी का था। जिसमें एक कमरा, एक रसोई और एक बाथरूम बना हुआ था। इस मकान में अतुल नाम का एक नेपाली मजदूर रह रहा था। रक्षा देवी ने बताया कि बीती रात को एक जोरदार धमाका हुआ। जिसे सुन कर वह घर से बाहर आई। बाहर आकर देखा तो जिस मकान में अतुल रहता था, वहां आग भड़की हुई थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ की ठगी, पैसे देने से मना कर रहे व्यापारी

रात को हुआ था जोरदार धमाका

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और बुरी तरह से झुलसे अतुल को तुरंत ही उपचार के लिए राजेंद्र सिंह अपने निजी वाहन से उपचार के लिए रामपुर लेकर आया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस मकान के साथ ही मोहर सिंह पुत्र सुनक राम गांव भगेटली की गऊशाला बनी है जोकि आंशिक रूप से जल गई। वहीं गऊशाला में बांधी एक गाय की धुंआ लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी से टकराई कार, घूमने निकले थे तीन यार; मची चीख-पुकार

तीन लाख के नुकसान का अनुमान

इस आगजनी में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में तीन लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आग कैसे लगी, और जोरदार धमाका किस चीज का हुआ था, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख