राजनीति

#हादसा

October 31, 2025

हिमाचल: दोस्तों संग घूमने आया था ऋतिक, वॉटरफॉल में लगाई डूबकी- नहीं निकला जिंदा बाहर

लोगों ने गहराई में जाने से किया था मना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। पर्यटन स्थल धर्मशाला के प्रसिद्ध भागसूनाग वॉटर फॉल में नहाते-नहाते एक युवक की मौत हो गई। युवक महज 25 साल का था जो अपने दोस्त के साथ धर्मशाला घूमने आया था।

तैरते-तैरते गहरे पानी में पहुंचा युवक

मृत युवक का नाम ऋतिक है जो अपने दोस्त शशांक के साथ भागसूनाग गया हुआ था। जब वो झरने में तैर रहे थे तो ऋतिक बहुत आगे चला गया जहां पानी गहरा था। लोगों ने ऋतिक को आगे जाने से मना भी किया लेकिन वो माना नहीं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज होगी देवताओं की बैठक- सुनाएंगे बड़ा फैसला, 300 से अधिक गुर होंगे शामिल

ऋतिक दोस्त के साथ आया था घूमने

जो ऋतिक अपने दोस्त के साथ धर्मशाला घूमने आया था, वो अब इस दुनिया में नहीं रहा जिससे परिजनों में भारी शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मैक्लोडगंज पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

किन्नौर जिले का निवासी था युवक

मृतक की पहचान किन्नौर के कल्पा गांव बरांग निवासी ऋतिक कुमार पुत्र टेक चंद के रूप में हुई है। वहीं ऋतिक का दोस्त शशांक पुत्र जग मोहन निवासी वीपीओ बरांग तहसील कल्पा जिला किन्नौर का निवासी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : शादी वाले दिन कुएं में पड़ी मिली युवक की देह, मां-बाप ने खोया इकलौता बेटा

भूलकर भी ना जाएं गहराई की ओर 

इस हादसे से ये चेतावनी मिलती है कि कभी भी पानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आस-पास के लोग कह रहे हैं कि झरना गहरा है और उस ओर नहीं जाना चाहिए तो उनकी बात सुनना भी जरूरी है। झरनों में नहाते वक्त सतर्कता जरूरी है।

एमरजेंसी हेल्प के लिए हो एक टीम 

वहीं पर्यटन की दृष्टि से झरनों के आस-पास एमरजेंसी हेल्प के लिए एक टीम का होना भी जरूरी है जो समय रहते एक्शन ले सके। अगर एक एक्टिव टीम इन जगहों पर लगाई जाए तो लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख