#हादसा

November 15, 2025

हिमाचल: तीखे मोड़ पर अचानक बैलेंस खो बैठा चालक- दोस्त समेत खाई में गिरा, तोड़ा दम

बच गई कार सवार दूसरे व्यक्ति की जिंदगी

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रास्ते आसान नहीं हैं। यहां पर हर कदम पर अलर्ट रहना पड़ता है। आपकी जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ कामा दोरजे के साथ। कामा रामपुर उपमंडल में भद्राश से रोहड़ू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार खनाश धार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर कामा दोरजे की जान चली गई है। गौरतलब है कि कामा के साथ सवार उनके दोस्त की जान बच गई है।

अचानक खोया कार पर नियंत्रण

गौरतलब है कि कामा ऑल्टो K10 (HP 27A-3990) चला रहे थे। कार में उनके साथ उनके साथी तैनजिन भी सवार थे। जैसे ही दोनों खनाश धार के नजदीक में स्थित ‘लवर पॉइंट’ पहुंचने वाले थे तो अचानक कामा कार पर से नियंत्रण खो बैठे।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पानी योजना में भी घोटाला! विश्व बैंक ने भेजे 587 करोड़ - कंपनी तक नहीं पहुंचा पूरा पैसा

चालक ने मौके पर ही तोड़ा दम

जैसी ही कार का नियंत्रण बिगड़ा, कार सड़क से लगभग 60-70 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जैसे ही गाड़ी गिरी तो जोरदार आवाज हुई। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसा इतना भयावह था कि कामा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा है शव

गौरतलब है कि कामा की पहचान कामा दोरजे पुत्र छतर सिंह, निवासी व डाकघर नाको, तहसील पुह, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का कड़ा एक्शन- 15 युवकों को किया अरेस्ट, माहौल खराब करने की थी कोशिश

लापरवाही की बात आई सामने

तैनजिन की सूचना के आधार पर रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला धारा 281, 125(a) और 106(1) BNS के तहत दर्ज हुआ है। वहीं जांच में ये भी स्पष्ट हुआ है कि हादसा कार चालक द्वारा कार को लापरवाही से चलाने के चलते हुआ है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख