#हादसा

June 9, 2025

हिमाचल: मां-बाप की आंखों के सामने खड्ड में डूब गया डेढ़ साल का मासूम, आज पांच लोग डूबे

खेलते खेलते खड्ड की तरफ चला गया था बच्चा

शेयर करें:

Shimla child News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज सोमवार को पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही इन पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई है। जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। बड़ी बात यह है कि अकेले शिमला जिला में ही चार लोगों की डूबने से मौत हुई है। ऐसा ही एक घटना अब राजधानी शिमला के चौपाल से सामने आई है। यहां एक डेढ़ साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई है। बच्चे की मौत से उसके माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

खड्ड में डूबा डेढ़ साल का मासूम

यह घटना शिमला जिला के चौपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हामलटी खड्ड की है। जहां एक डेढ़ वर्षीय मासूम की दुखद मृत्यु ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान कृष पुत्र राजू के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल का निवासी था। बताया जा रहा है कि राजू अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले दो सालों से न्योटी गांव में जगदीश के घर में किराये के कमरे में रह कर यहां दिहाड़ी मजूदरी का काम करता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक और शख्स पानी के तेज बहाव में डूबा, पिछले 24 घंटे में चार लोगों के छिन गए हैं प्राण

मां बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को राजू व उसकी पत्नी हामलटी खड्ड के पास मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान उनके दोनों बच्चे वहीं आसपास ही खेल रहे थे। इसी बीच उनका छोटा बेटा कृष अचानक खड्ड में जा गिरा और डूब गया। हालांकि परिजन बच्चे को तुरंत पानी से बाहर निकाल कर उसे नजदीकी सिविल अस्पताल नेरवा लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता.पिता का रो.रो कर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नेरवा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान और प्राथमिक जांच के बाद चौपाल थाना को सूचित किया गया। चौपाल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और भारतीय न्याय संहिता ;ठछैद्ध की धारा 194 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! गंदा पानी पीने से किडनी हो रही खराब, दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे मरीज- जानें

गिरी खड्ड में डूबी मां बेटी

बता दंे कि इससे पहले ही जिला शिमला के कोटखाई उपमंडल के दरबार गांव की रहने वाली मां.बेटी की गिरी खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं खड्ड में कपड़े धोने गई थीं। पहले बेटी का पैर फिसला, फिर मां उसे बचाने के लिए आगे आई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा भी आज दोपहर के समय हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे को खड्ड में तैरती मिली मां और बहन, घर से एक साथ उठेगी दोनों की अर्थी

शिमला में डूबने से किसान की मौत

इसी तरह से शिमला जिला की सैंज खड्ड को पार कर रहा एक किसान भी पैर फिसलने से पानी में गिर गया। जब तक वो संभल पाता खड्ड में पानी का तेज बहाव उसे बहा ले गया और वो पानी में डूब गया।

कांगड़ा में डूबा 11 साल का लड़का

वहीं कांगड़ा जिला के  लंबागांव में एक 11 साल का बच्चा ब्यास नदी में डूब गया है। यह बच्चा नहाने के लिए ब्यास नदी में उतरा था। इसी दौरान वो पानी के तेज बहाव में डूब गया। बच्चे की मौत के बाद मां.बाप का रो.रो कर बुरा हाला है। बच्चे की मां अपने लाडले की मौत की खबर सुनने के बाद गहरे सदमे में है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख