#हादसा

May 19, 2025

यात्रियों को सुरक्षित उतार घर जा रहा था HRTC ड्राइवर, तेज रफ्तार गाड़ी ने चंडीगढ़ में रौंदा

परिजनों में दुख का माहौल

शेयर करें:

BELI RAM

मंडी। हिमाचल प्रदेश के HRTC सुंदरनगर डिपो से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां दिल्ली से मंडी आ रही निगम की बस के चालक बेली राम की रविवार रात लगभग 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के वक्त बेली राम बस को बस स्टैंड पर खड़ा करके सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

50 वर्षीय बेली राम मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के बनौण गांव के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। बस में मौजूद परिचालक और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : ईंटों से लदे ट्रक पर गिरा पेड़, अंदर मौजूद थे ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों ही नहीं बच पाए

परिजनों में दुख का माहौल

जैसे ही यह खबर HRTC सुंदरनगर डिपो और बेली राम के परिजनों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और निगम के कर्मचारी तत्काल चंडीगढ़ रवाना हुए। डिपो के अड्डा प्रभारी कश्मीरी लाल शर्मा ने बेली राम के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेली राम एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्ति थे, जिनकी अनुपस्थिति डिपो में हमेशा महसूस की जाएगी।

चंडीगढ़ भेजा एक अतिरिक्त चालक

HRTC सुंदरनगर डिपो की ओर से बस को सुरक्षित वापिस लाने के लिए एक अतिरिक्त चालक और परिचालक को चंडीगढ़ भेजा गया है। निगम ने इस दुखद घड़ी में बेली राम के परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ब्लू-टुथ से नकल करते पकड़े 40 अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी पाने के लिए दिए 12 लाख

चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामला

चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख