#हादसा

December 5, 2025

हिमाचल : घास लेने घर से निकली थी महिला, ढलान में फिसला पांव- नहीं बच पाई बेचारी

सुबह घास काटने गई, कुछ ही मिनटों में हादसा

शेयर करें:

accidental death

कुल्लू हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक गांव की महिला सुबह घास लेने गई थी। मगर बेचारी वापस ना लौट पाई। इस हादसे के बाद पूरा परिवार टूट चुका है और पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

घास काटते वक्त हुआ हादसा

मामला, विकासखंड निरमण्ड के तहत थाना ब्रौ क्षेत्र की पंचायत पोशना के गांव लगते गांव पनाशा का है, जहां वीरवार सुबह एक महिला रोज की तरह सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच घर के पास जंगल में घास काट रही थीं।घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीधी गहरी ढलान में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : मणिकर्ण में बिजली महादेव का शाही स्नान- देवपरंपरा ने खड़े किए रोंगटे, सैकड़ों भक्त हुए भावुक

गहरी ढलान में गिरकर लगी गंभीर चोटें

49 वर्षीय तारा देवी पैर फिसलने के कारण वो सीधी गहरी ढलान नें जा गिरीं। गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और वो अचेत हो गई। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी खबर परिवार के सदस्यों को दी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का एक और बड़ा फैसला- अब प्राइवेट स्कूल में भी फेल होंगे 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया न जा सका

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें खनेरी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद तारा देवी को मृत घोषित कर दिया। नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चल रहा था नशे का खेल : 19 साल की लड़की समेत पांच अरेस्ट, ढेर सारा चिट्टा-चरस बरामद

गांव में मातम, परिवार सदमे में

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं और कहा कि तारा देवी मेहनती और सरल स्वभाव की महिला थीं। अचानक हुए इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख