#हादसा

February 19, 2026

हिमाचल : कोर्ट से साथी संग घर लौट रहा था वकील, खाई में गिरी कार- मौके पर ही तोड़ा दम

तूनुहट्टी-लाहडू मार्ग पर बड़ा हादसा, वकील की मौके पर ही गई जान

शेयर करें:

road accident

चंबा। हिमाचल प्रेदश के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का लगातार सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। किन्नौर से लेकर चंबा जिले तक आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार होता ही हैं। इस बार भी मामला चंबा जिला से ही सामने आया है,जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक वकील की जान चली गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य शख्स बुरी तरह घायल है। 

तूनुहट्टी-लाहडू मार्ग पर हुआ हादसा

मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तूनुहट्टी-लाहडू मार्ग पर होबारड़ी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन नाले में जा गिरा।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : प्रेमी कपल ने किया दुकानदार का म.र्डर- फिर नहर में फेंका शव, मिली उम्रकैद की सजा

अधिवक्ता की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

हादसे में कार सवार 43 वर्षीय अधिवक्ता आशीष शर्मा, निवासी लाहडू, की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद राज गोपाल कौशल, निवासी वार्ड नंबर-1 चुवाड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका

दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

 

यह भी पढ़ें:  CM सुक्खू आज जम्मू -कश्मीर जाएंगे: उमर अब्दुल्ला से होगी विशेष चर्चा, मिलकर बनाएंगे केंद्र पर दबाव

कोर्ट से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक अधिवक्ता आशीष शर्मा और घायल राज गोपाल कौशल डलहौजी न्यायालय से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में कार नाले में गिरी दिखाई दे रही है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्यसभा चुनाव : बाहरी बनाम लोकल फिर बना मुद्दा, कांग्रेस के सामने चुनौती- BJP भी...

पुलिस कर रही जांच

चंबा के एसपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से न सिर्फ इलाके में बल्कि अधिवक्ता समुदाय में भी गहरा शोक है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख