#हादसा

February 19, 2025

हिमाचल: परिवार का पेट पालने गांव से निकला था युवक, सड़क पर मिला

सड़क किनारे संदिग्ध हालत में गिरा था युवक

शेयर करें:

himachal news

ऊना/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों के मरने की घटनाएं बढ़ती हुई दर्ज की जा रही हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक मंदिर के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रात्रि गश्त पर थे होमगार्ड के जवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश पुलिस होमगार्ड के दो जवान होशियार सिंह व राकेश कुमार गत रात्रि गश्त पर थे। जब वे मध्यरात्री करीब 3:30 बजे शाहतलाई के गुरनाझाड़ी मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में गिरा हुआ पाया। युवक के सिर से खून बह रहा था तो होशियार सिंह इसकी सूचना तुरंत शाहतलाई पुलिस थाने को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी से कहा बाजार जा रहा हूं- परिवार को जंगल में मिली उप प्रधान की देह

मनयारी की दुकान में काम करता था जितेन्द्र

सूचना मिलते ही एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा जहां युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना उम्र 32 साल के रूप में की गई है। जितेन्द्र जिला ऊना के तहत आती तहसील बंगाणा के जतेड़ी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र हाल ही में शाहतलाई आया हुआ था और एक स्थानीय दुकानदार कुलदीप चंद जो कि मनयारी की दुकान करता है उसके पास काम करता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्लंबर का काम करता था सागर, कमरे में पड़ी मिली देह- सदमे में परिजन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं भेज दिया। जहां प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत गिरने के कारण हुई होगी, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

बीते साल से जारी है यह सिलसिला

विदित हो कि, पुलिस थाना तलाई क्षेत्र में साल 2024 के दौरान 19 लोगों के शव विभिन्न स्थानों पर बरामद हुए थे, जिनकी पहचान कर ली गई थी। वहीं, इस वर्ष जनवरी में भी पुलिस को एक शव मिला था। उधर, डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शाहतलाई पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला गिरने से हुई मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख