#हादसा

July 6, 2026

हिमाचल BREAKING : सड़क धंसने से पलट गई निजी बस, 30 लोग थे सवार- चीखों से दहला इलाका

10 यात्री घायल, मौके पर मचा हड़कंप

शेयर करें:

himachal Sundernagar news

मंडी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से सामने आया है, जहां यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस मे करीब 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

अचानक अनियंत्रित हुई बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में आज सोमवार दोपहर भवाना चौक के पास  पेश आया है।  यह हादसा उस समय हुआ जब बस अपने तय रूट पर सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अचानक गायब हो गया था कूरियर कर्मी, दूसरे दिन जंगल में पेड़ से ल.टका मिला श*व

16 से ज्यादा यात्री घायल, मौके पर मचा हड़कंप

 

इस दर्दनाक हादसे में करीब 16 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने बिना देरी किए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस के टूटे हुए हिस्सों से यात्रियों को सावधानी से बाहर निकाला। कई यात्रियों को लोगों ने गोद में उठाकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाया। कुछ ही देर बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद राहत टीम भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करीब दस लाख रुपये की चरस ठिकाने लगाने जा रहा था आशीष, पहुंचा सलाखों के पीछे

108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सुंदरनगर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ मरीजों को निगरानी में रखा गया है।

बस कैसे पलटी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस अचानक कैसे अनियंत्रित हुई। हालांकि पुलिस तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति या ड्राइवर की लापरवाही, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति आ रहा था प्रेम के आड़े, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पहुंचाया परलोक; झाड़ियों में मिला

कुछ समय तक बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद भवाना चौक के पास सड़क पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बस सड़क पर पलटी होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया।

स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर पहले भी छोटे-मोटे हादसे होते रहे हैं, इसलिए यहां स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा संकेतों को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख