राजनीति

#हादसा

July 26, 2025

हिमाचल : मस्ती-मजाक करते नहर में डूब गए दो यार, 24 घंटे बाद भी खोज में जुटी NDRF टीम के हाथ खाली

पैर फिसलने से हुआ हादसा- अभी तक लापता है दोनों

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बस हादसे को बीते अभी दो दिन ही हुए थे कि इसी जिला के बग्गी क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसा पेश आया है,जहां मजाक-मजाक में दो युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तीन दोस्त नहर के किनारे बैठे थे और मजाक और कुछ तूफानी करने के चक्कर में 2 नहर में कूद गए।   

'मैं परेशान हूं, नदी में कूद जाउंगा'

जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार करीब रात 11 बजे की है जब तीन दोस्त नहर किनारे बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे,अचानक सुधीर ने मजाक में कहा कि वह परेशान है और नहर में कूदने की बात कही तो मित्रों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन यह मजाक एक भयंकर हकीकत में बदल जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बनकर घुसा 'गुंडा' : ड्राइवर पर चलाए लात-घुसे, वर्दी तक फाड़ी

पैर फिसलने से हुआ हादसा 

युवक ने पैरापिट से नीचे उतरने की कोशिश की लेकिन बारिश के कारण मिट्टी में फिसलन पैदा होने से सुधीर का पैर फिसल गया और सीधे पानी में जा गिरा। यह देख आशीष गौतम घबरा गया और अपने दोस्त को बचाने के लिए तुरंत नहर में कूद गया। आशीष ने सुधीर को पकड़ भी लिया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों एक-दूसरे को संभाल नहीं पाए और कुछ ही देर में डूब गए।

रात होने के कारण नहीं मिली मदद

नहर किनारे खड़ा था यह सब देख कर चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन रात का समय होने के से आसपास कोई सुन नहीं पाया। हरद्वीप ने देरी न करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई, लेकिन अंधेरे और तेज बहाव के कारण रात को कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : राखी से पहले 6 बहनों ने खोया इकलौता भाई, 9 महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

NDRF की टीम कर रही खोज 

सुबह होते ही NDRF की टीम युवकों की तलाश में जुटी गई लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है। SDM बल्ह समृतिका नेगी ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों दोस्तों का कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोज में जुटी हुई है। 

तीनों दोस्तों के नाम

बताया जा रहा है कि ये तीनों ही दोस्त मंडी जिला से संबंध रखते हैं और एक तो बैंक में कार्यरत है। जिनकी पहचान : 

  • आशीष गौतम (36) निवासी बिलासपुर जो PNB बैंक मलोह में कार्यरत
  • सुधीर शर्मा निवासी पुराना बाजार सुंदरनगर  
  • हरद्वीप सिंह निवासी लोहारा

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : पुल से सीधे पब्बर नदी में समाई तेज रफ्तार कार- दो युवक थे सवार, एक लापता

 

ऐसे में एक दोस्त का मजाक करना भारी साबित हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों को खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। अब ये हादसा मजाक-मजाक में हुआ या इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख