#हादसा
June 29, 2025
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी पिकअप के उड़े परखच्चे, दो लोगों के निकले प्राण; पसरा मातम
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान तोड़ा दम
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर रिपोर्ट की गई है। इस हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए हैं। यह हादसा मंडी जिला के उपमंडल करसोग से सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल करसोग के रामपुर सड़क मार्ग पर धुरमु के पास बीती देर रात को एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय पिकअप में चालक सहित दो युवक सवार थे। इस हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान 21 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र नौसेर निवासी शापुली नेपाल और शंकर पुत्र बल बहादुर निवासी जुमला तहसील चनानाथ जिला जुमाल नेपाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर मेहनबान MC, लाखों की लीज राशि की माफ, अगले 76 वर्ष तक लेंगे एक रुपया
स्थानीय लोगों की मानें तो आधी रात को जोर की आवाज सुन कर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक पिकअप जीप गहरी खाई में जा गिरी है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दोनों जीप सवारों को घायल अवस्था में खाई से निकाल कर नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! पंडोह डैम के सभी गेट खोले, उफान पर ब्यास नदी- खतरे की जद में कई गांव
बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही पिकअप जीप के परखच्चे उड़ गए। जीप को सूरज चला रहा था। जबकि शंकर उसके साथ बैठा था। जैसे ही दोनों गाड़ी लेकर धुरमु के पास पहुंचे तो अचानक सूरज ने पिकअप जीप पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने दोनों के शवांे को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां फटा पहाड़, नाले में आई बाढ़, चार जिलों में भारी बारिश का "रेड अलर्ट"
डीएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि आज रविवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ह भी जांच कर रही है कि दोनों ने नशा तो नहीं किया था। इस हादसे से दो परिवारों को गहरा सदमा लगा है।