#हादसा
September 2, 2026
हिमाचल : काम से नाले की तरफ गया था व्यक्ति, गहरे पानी में डूबने से मौ**त- परिवार में पसरा मातम
अचानक गहरे पानी में डूब गया व्यक्ति
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर सवाड़ नाले में डूबने से 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के जोगिंद्रनगर की चौहार घाटी से सामने आया है। व्यक्ति किसी काम से सवाड़ नाले की तरफ गया था। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे पानी से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : एक अनार- 91 बीमार : पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, बेरोजगारी चरम पर
स्थानीय लोग सबला को तुरंत सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सबला पुत्र टेक राम, निवासी ग्रामण (सिल्हबधानी) के रूप में हुई है।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सबला का पैर फिसलने के कारण वह नाले में गिरा था या हादसे की कोई दूसरी वजह थी।
यह भी पढ़ें : सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पूर्व तहसीलदार-पटवारी समेत 6 लोगों पर FIR
पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, हादसे की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।