#हादसा

May 22, 2025

हिमाचल: डैम से बिना सूचना छोड़ा पानी, पार्वती नदी में बह गए दो पर्यटक; एक की मिली देह

डैम प्रबंधन ने बिना सूचना के छोड़ दिया पानी

शेयर करें:

Kullu Tourist News

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बिना किसी सूचना के डैम परियोजना द्वारा छोड़े गए पानी से पार्वती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसके चलते 5 पर्यटक पार्वती के तेज बहाव में बह गए हैं। जिसमें से एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया या है। हालांकि अभी तक यह पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि पार्वती नदी में कितने पर्यटक बहे हैं।

 

अब तक मिली सूचना के अनुसार अचानक पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने दो जगहों से पांच पर्यटक बहे थे। जिसमें से तीन पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, जबकि दो बहे पर्यटकों में से एक का शव बरामद हो गया है। वहीं अब एक लापता पर्यटक की तलाश की जा रही है। 

पार्वती नदी में बहे दो पर्यटक

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। यह घटना कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी में आज गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मणिकर्ण घाटी के बरशैणी स्थित एनएचपीसी परियोजना ने डैम से अचानक पानी छोड़ दिया था। जिसके चलते पार्वती नदी का जलस्तर एकाएक ही बढ़ गया।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, प्रदेश की आर्थिकी बढ़ाने स्वास्थ्य सेवाओं पर हुआ मंथन

एक पर्यटक का मिला शव दूसरे की तलाश जारी

इसी बीच पार्वती नदी के किनारे पर बैठे पांच पर्यटक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। जिसमें से दो पर्यटक बह गए, जबकि तीन पर्यटकों पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कर लिया है। पानी में बहते पर्यटकों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक बार पर्यटक का हाथ तो दूसरी बार पैरों का हिस्सा ही दिख रहा है। घटना के बाद पुलिस ने बहे पर्यटकों की तलाश शुरू की इसी बीच कुछ ही दूरी पर एक पर्यटक का शव बरामद हो गया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

 

मृतक पर्यटक की पहचान प्रशांत चोरसिया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से दो दस्तावेज मिले है। पासपोर्ट के एड्रेस के मुताबिक प्रशांत चोरसिया बनारस का रहने वाला था।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले- नहीं सुधरा पाकिस्तान तो अगली बार कोई जना*जा उठाने वाला भी नहीं बचेगा

क्या बोले डीसी कुल्लू

मामले की जानकारी देते हुए डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि उन्हें जो अब तक जानकारी मिली है  उसके अनुसार बांध परियोजना ने बिना किसी सूचना और बिना हूटर बजाए ही डैम से पानी छोड़ दिया। जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी के किनारे पर बैठे पर्यटक इसकी चपेट में आ गए। एक पर्यटक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रिंसिपल की काली करतूत, छात्राओं से करता था नीचता

बिना सूचना के छोड़ा पानी

बताया जा रहा है कि बीते रोज ही डीसी कुल्लू और डैम प्रबंधन के बीच एक बैठक हुई थी। जिसमें डैम से पानी छोड़ने को लेकर डीसी कुल्लू ने डैम प्रबंधन को उचित दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन इस सब के बावजूद आज डैम प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के पानी छोड़ दिया और उसकी यह लापरवाही दो पर्यटकों की जान ले बैठी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर नहीं पहुंची जवान की पार्थिव देह, कल होगा अंतिम संस्कार- बेसुध पड़ी है मां

 

बता दें कि हिमाचल के कुल्लू जिला में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी से निजात पाने को हिमाचल आने वाले यह पर्यटक अकसर यहां की नदियों के किनारे अठखेलियां करते हैं और सेल्फी और रील बनाते हैं। हालांकि प्रशासन इन्हें बार बार आगाह करता है कि नदी नालों से दूरी बनाकर रखें, लेकिन फिर भी यह पर्यटक अपनी जान जोखिम में डाल कर नदियों में उतरते हैं और हादसों का शिकार हो जाते है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख