#हादसा

January 31, 2025

हिमाचल: बारात में गए युवक को टिप्पर ने रौंदा, पीछे छोड़ गया दो छोटी बेटियां

बारात के साथ तलवाड़ा गया था युवक, शादी की खुशियां मातम में बदली

शेयर करें:

Kangra Youth accident Talwada

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला के गरली में हुआ है। यहां बीती रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही युवक एक बारात में गए थे।

सड़क हदासे में 32 साल के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के पुलिस थाना देहरा के तहत पड़ते बणी पंचायत के वार्ड नंबर पांच एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गईं है। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय पंकज कुमार राणा पुत्र जीवन ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में घायल हुए युवक की पहचान सोनू कुमार पुत्र मगर सिंह के रूप में हुई हे। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : शांता बोले: देश के टुकड़े करने वालों की बढ़ रही आबादी, मांगेंगे एक और पाकिस्तान

बारात में गया था युवक

बताया जा रहा है कि पंकज राणा और सोनू दोनों ही युवक अपने ही गांव में एक शादी समारोह के चलते बारात में तलवाड़ा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि जब यह दोनों युवक सड़क किनारे खड़े थे, तभी वहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद अन्य बारातियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त के घर रात को रहने आया था युवक, अगली सुबह खाई में मिली देह

घायल युवक को पीजीआई किया रेफर

अस्पताल में डॉक्टरों ने पंकज कुमार राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। पंकज की मौत से जहां शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पंकज के घर में भी मातम पसर गया है। पंकज के घर में उसके बूढ़े माता पिता के अलावा पत्नी और दो छोटी बच्चियां हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में BPL सूची में होगा बढ़ा बदलाव, इन परिवारों से छिन जाएगा कार्ड

परिजनों को लगा गहरा सदमा

इस सड़क हादसे के बाद पंजाब पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं आज शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है।  परिजनों ने महाकालेश्वर में युवक का अंतिम संस्कार किया। पंकज कुमार राणा किसी कंपनी में काम करता था। पंकज की इस मौत से उसके परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख