#हादसा

June 22, 2025

हिमाचल: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर ही थम गई सांसें

व्यक्ति पर बरपा कुदरत का कहर 

शेयर करें:

Sky lighting kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में आज एक परिवार पर कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि उसे कभी ना भूलने वाले जख्म दे दिए। आज खेत में काम कर रहे क व्यक्ति पर आसमानी बिजली गिर गई। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कांगड़ा जिला के शाहपुर पुलिस थाना के तहत आते डढम्ब क्षेत्र की है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

व्यक्ति पर गिरी आसमानी बिजली

दरअसल आज रविवार को डढम्ब गांव में एक व्यक्ति अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बिजली गरजने लगी। इसी बीच अचानक खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर आसमानी बिजली गिर गई। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंजाब के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने पीछे से ठोका, आगे बस के नीचे जा घुसी

खेत में काम कर रहा था विजय

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को विजय कुमार पुत्र राज सिंह अपने गांव डढम्ब में खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उनके साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी खेतों में अलग.अलग स्थानों पर काम में व्यस्त थे। दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बादल घिर आए और बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते एक तेज गर्जना के साथ बिजली सीधे विजय कुमार पर आ गिरी।

यह भी पढ़ें : पिता ने घराट चलाकर पाला परिवार, कई बार भूख तक सोए- अब डॉक्टर बनेगा बेटा

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरते ही विजय कुमार जमीन पर गिर पड़े। उनके साथी दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और तत्काल उन्हें शाहपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अन्य लोग सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के गवाह बनने के कारण मानसिक रूप से व्यथित हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता को बेसहारा कर गई लाडली, नोट में लिखा- मैं नहीं बन पाई अच्छी बेटी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शाहपुर पुलिस थाना से मिली पुष्टि के अनुसार पुलिस ने भारतीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया गया है और उसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। वहीं विजय कुमार की असमय मौत से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सहारा मिल सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकारी स्कूल की मैडम ने स्टूडेंट्स से मांगे पैसे, खाते में डलवाए 40 हजार- जानें पूरा मामला

 

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पहले ही चेतावनी जारी की गई थी कि पहाड़ी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में खुले स्थानों और खेतों में जाने से परहेज करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख