#हादसा

February 6, 2026

हिमाचल के वकील की चंडीगढ़ में मौ.त : बेटी के सामने निकले पिता के प्राण, मची चीख-पुकार

40 साल से  बार एसोसिएशन से जुड़े थे संतोष

शेयर करें:

Palampur Bar Association

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पालमपुर न्यायालय के वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ता की चड़ीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस हादसे से न सिर्फ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेटी के साथ जा रहे थे पैदल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पालमपुर का है। बता दें कि व्यक्ति अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। बुधवार रात वह खरड़ इलाके में अपनी बेटी के साथ किसी जरूरी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति ने दिया साथ, पत्नी की मेहनत लाई रंग- दो बच्चों की मां ने क्वालीफाई किया NET

बाइक ने मारी टक्कर 

टक्कर इतनी भयानक थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर गए। जोरदार टक्कर के कारण वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 

संतोष शर्मा उम्र 69 साल, गांव निवासी पालमपुर, जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी के 3 महीने बाद नई-नवेली दुल्हन का मर्ड.र, पति ने भाई-भतीजी संग मिल किया कांड

40 साल से बार एसोसिएशन से जुड़े थे संतोष

हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं यह सूचना पालमपुर पहुंचते ही वकीलों और जान-पहचान वालों में शोक फैल गया। संतोष शर्मा करीब 40 साल से पालमपुर बार एसोसिएशन से जुड़े थे। वे न सिर्फ अच्छे वकील थे, बल्कि नए वकीलों को सही राह दिखाने में भी आगे रहते थे। लोग उन्हें एक ईमानदार, शांत स्वभाव और सम्मानित अधिवक्ता के रूप में जानते थे।

बार एसोसिएशन ने पुलिस से गिरफ्तारी की मांग 

संतोष शर्मा के निधन पर पालमपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और अनुभवी वकील की असमय मौत है।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र का हाल : बर्फ में 15KM पैदल चल ग्रामीणों ने मरीज को पहुंचाया अस्पताल

जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। बार एसोसिएशन ने पंजाब प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि हादसे को अंजाम देने वाले बाइक सवार की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख