#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: पेड़ से गिरा बिजली विभाग का कर्मचारी, छह माह पहले लगी थी नौकरी

परिवार को रोता छोड़ गया व्यक्ति

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना हरिपुर के तहत सामने आया है। यहां बिजली विभाग के एक कर्मचारी की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। बड़ी बात यह है कि इस कर्मचारी की छह माह पहले ही नौकरी लगी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा के बिलासपुर से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर थाना के तहत आते बिलासपुर गांव का एक व्यक्ति पशुओं के लिए चारा काटने के लिए कचनार के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। जिससे कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय मदन लाल पुत्र चूड़ू राम के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में गिरा ट्रक, परिवार ने खोए दो कमाऊ बेटे; मची चीख-पुकार

छह माह पहले लगी थी बिजली विभाग में नौकरी

बताया जा रहा है कि मदन लाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था और अभी छह माह पहले ही उसकी बिजली विभाग में नौकरी लगी थी। मदन लाल आनी में अपनी सेवाएं दे रहा था। मदन घर पर आया था और पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी बीच वह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी हरिपुर लेकर पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तिब्बती संस्थान में बड़ा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत; जांच शुरू

अस्पताल में तोड़ा दम

सीएचसी हरिपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को देहरा अस्पताल ले गए, लेकिन व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, देहरा अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना हरिपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : मोदी Govt की इस योजना को हिमाचल में लागू कर रही सुक्खू सरकार, मिलेगा मुफ्त इलाज

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के घर में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख