राजनीति

#हादसा

July 30, 2025

हिमाचल: HRTC बस से टकराई श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी, उड़े परखच्चे; मची चीख पुकार

हिमाचल के शक्तिपीठों में दर्शन करने आए थे पंजाब के श्रद्धालु

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HRTC Car Accident Dehra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सड़क हादसा सामने आया है। हादसा देहरा उपमंडल के सुनहेत क्षेत्र में NH-503 पर हुआ । जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार ने HRTC की बस को टक्कर मार दी। बता दें कि HRTC की बस बैजनाथ से चंडीगढ़ जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे के बाद कार और बस में सवार लोगों की चीख पुकार से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

कार सवार 5 लोग घायल

हादसा तब हुआ जब स्वारा लिंक रोड से कार NH-503 पर चढ़ी और सामने से आ रही HRTC बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हुए हैं। बस में सवार एक बुजुर्ग के घुटने में चोट लगी है। घायलों को देहरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार में सवार सभी श्रद्धालु अमृतसर (पंजाब) निवासी हैं जो हिमाचल प्रदेश में देवी दर्शन को आए थे। 

घायलों को पुलिस की मदद से तुरंत देहरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गयाए जबकि एक बुजुर्ग महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मियों ने वापस ली हड़ताल: ओवरटाइम भत्ते सहित इन मांगों पर बनी सहमति

यह लोग हुए घायल

घायलों में अशोक कुमार (45) निवासी 7BWB फेयर लैंड, कालोनी फतेहगढ़, अमृतसर, देवी (62), शिल्पा रानी (43), अश्वनी कुमार (35), निवासी गोकुल एवेन्यू, अमृतसर, मनीष सिंह (32) कार ड्राइवर (PB01E9674), निवासी अमृतसर और आंचल प्रीति (24) बस यात्री, निवासी जमनालाल चौक, तहसील अबोहर, पंजाब शामिल है। पुलिस ने इलाज के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से सुनीता और शिल्पा को आगामी इलाज के लिए देहरा अस्पताल द्वारा RPGMC टांडा रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 9 वर्षीय अद्विक ने दान की गुल्लक, 9525 रुपये दे बोला- लोगों की करो मदद

डेढ़ घंटे बाद आई दूसरी बस

बस के ड्राइवर विकास राणा बताते हैं कि उन्होंने सामने से आ रही कार को देखकर ब्रेक लगाई। हालांकि कार फिर भी सीधे बस से जा टकराई। इस हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद HRTC की ओर से दूसरी बस भेजी गई। SP देहरा जिला मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिमला पुलिस की करतूत: सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, SP ने भी नहीं दिया रिस्पांस

फर्स्ट एड के बाद की छुट्टी

बता दें कि बस में कुल 47 लोग सवार थे। कुछ को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें फर्स्ट एड के बाद छुट्टी दे दी गई। गौर करने वाली बात है कि श्रावण अष्टमी के चलते प्रदेश भर के शक्ति पीठों में मेलों का आयोजन चल रहा है। इस कारण सड़कों पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख