#हादसा
October 21, 2025
हिमाचल: धौलाधार की पहाड़ियों पर विदेशी महिला पायलट की क्रैश लैडिंग, दुर्गम जगह मिली देह
बीड़.बिलिंग से टेकऑफ के बाद लापता हो गई थी कनाडा की महिला पायलट
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़.बिलिंग से उड़ान भरते हुए एक विदेशी महिला पायलट की धौलाधार पर्वतमाला में क्रैश लैंडिंग के दौरान मौत हो गई। मृतक पायलट की पहचान कनाडा निवासी मेगन एलिजाबेथ के रूप में हुई हैए जो पिछले कुछ समय से बीड़ में अपने साथी के साथ रह रही थी और नियमित रूप से फ्लाइंग कर रही थी।
यह हादसा 18 अक्टूबर को हुआ, जब मेगन ने बीड़-बिलिंग से सोलो फ्लाइट भरी थी और उड़ान के दौरान हवा के प्रभाव में आकर वह धर्मशाला की ओर बहते हुए त्रिउंड क्षेत्र के पास धौलाधार की ऊंचाइयों में जा पहुंची। अनुमान है कि वहां तेज हवाओं या नियंत्रण खोने के कारण उसकी क्रैश लैंडिंग हुई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिवाली की रात बाइक से गिरी महिला, थमी सांसें; पटाखों की जगह गूंजी मातम की चीखें
पुलिस के अनुसार जब पायलट लैंडिंग ज़ोन तक नहीं पहुंची तो उसके साथी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। कांगड़ा पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। महिला की तलाश के लिए प्रशासन ने हेलिकाप्टर के माध्यम से रेस्क्यू टीमों को माता हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर उतारा। जहां से रेस्क्यू टीम ने महिला पैराग्लाइडर पायलट की तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें : नींद में है विक्रमादित्य सिंह का विभाग ! NH पर 3 दिन पहले की टारिंग लगी उखड़ने; गुणवत्ता पर सवाल
रेस्क्यू टीम को काफी घंटे बाद महिला की क्रैश लैंडिंग का सुराग मिला। लेकिन जिस स्थान पर यह क्रैश लैंडिग हुई थी, वह जगह काफी दुगर्म और ऊंचाई पर थी। जहां तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम को घंटों का समय लगा। रेस्क्यू टीम को शव तक पहुंचने और उसे वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः हेलीकॉप्टर की मदद ली गई और शव को धौलाधार की पहाड़ियों से निकालकर गग्गल हवाई अड्डे लाया गया। इसके बाद शव को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अफसरशाही : हाईकोर्ट और सरकार के आदेशों की अवमानना कर रहे DC- जानें
कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की कि मृतक महिला के साथी को हादसे की सूचना दे दी गई है और कनाडा दूतावास को भी इस विषय में अवगत करा दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मेगन का अंतिम संस्कार बीड़.बिलिंग में ही किया जाएगा, जहां वह पिछले कुछ समय से रह रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंचायत प्रधान 13 वर्षीय किशोरी से करता था नीचता, तंत्र-मंत्र के नाम पर डराई थी छात्रा
यह घटना कोई पहली नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में पैराग्लाइडिंग से जुड़े हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। बीड़.बिलिंग जो दुनिया की टॉप पैराग्लाइडिंग साइट्स में से एक मानी जाती है, अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते सवालों के घेरे में आ गई है। मौसम की अनिश्चितता, ट्रैफिक कंट्रोल की कमी और उड़ानों की मॉनिटरिंग में लापरवाही जैसे कारण इन हादसों की जड़ में हैं।