#हादसा

January 18, 2026

हिमाचल : डंगे के कार्य में लगे पति-पत्नी पर गिरी घर की दीवार, मलबे में दबने से दोनों के निकले प्राण

जब तक मलबा हटाया तब तक थम चुकी थी सांसें

शेयर करें:

ShimlaAccident

शिमला। मौत कब कहां किसके घर दस्तक दे दे, कुछ नहीं कहा जा सकता है। पल भर में हँसता-खेलता परिवार पूरी तरह उजड़ भी सकता है, यह आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देखने को मिला। जब एक डंगे (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण कार्य में लगे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

संभलने तक का मौका नहीं मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला के कोटखाई क्षेत्र में यह हादसा छमरोता गांव, डाकघर पुडग, तहसील कोटखाई में उस समय हुआ, जब नेपाली मूल का दंपती एक निजी मकान में निर्माण कार्य कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस को ओवरटेक करते हा*दसे का शिकार हुआ बाइक सवार, 15 साल थी उम्र

 

यहां सुरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के घर पर प्रेम और उसकी पत्नी अनिता डंगे का निर्माण कार्य कर रहे थे। दोनों काम में व्यस्त थे कि अचानक मकान की एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही दोनों उसके नीचे दब गए। हादसा इतना अचानक और गंभीर था कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

जब तक मलबा हटाया तब तक थम चुकी थी सांसें

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटखाई थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, जब तक मलबा हटाया गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें : होमस्टे में चल रहा था नशे का खेल, दो युवकों संग एक युवती हुई अरेस्ट; मिला ढेर सारा चिट्टा

 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार काफी पुरानी थी और निर्माण कार्य के दौरान अचानक ढह गई। हादसे के समय दंपती पूरी तरह काम में जुटा हुआ था, जिस कारण वे खुद को बचा नहीं सके। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

की जा रही है वास्तविक कारणों की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि, फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी मामले पर नजर रखी जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख