राजनीति

#हादसा

September 3, 2025

हिमाचल : भारी बारिश ने मचाई तबाही, गरीब से छिन गई रोजी-रोटी; बाढ़ में फंसे 7 मजदूर

चरवाहे को झेलना पड़ा भारी नुकसान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba Rain Disaster

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों की जिंदगी और रोजी-रोटी पर सीधा असर डाल रही है। जिला मुख्यालय के नज़दीक साच पंचायत में अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ने से एक चरवाहे को भारी नुकसान झेलना पड़ा। तेज़ बहाव की चपेट में उसकी भेड़-बकरियां बह गईं।

राजस्व विभाग देगा मुआवजा

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगी पंचायत निवासी राजकुमार रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने ले गया था। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर तेजी से ऊपर उठा और देखते ही देखते उसका झुंड बहाव में फंस गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फोरलेन टूटने पर फूटा नितिन गडकरी का गुस्सा, अधिकारियों को बताया 'अंधा'...

स्थानीय लोगों की मदद से दो मृत बकरियों को बरामद कर लिया गया, जबकि छह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना से राजकुमार को हज़ारों रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पंचायत प्रधान तक पहुंचा दी गई है, ताकि राजस्व विभाग से मुआवज़े की कार्यवाही हो सके।

पेयजल टैंक पर भी बरपा कहर

इधर, तेज़ पानी का कहर साच पंचायत के गोठलु गांव में बने पेयजल टैंक पर भी पड़ा। लगभग 95 प्रतिशत तैयार यह टैंक तेज़ धार में पूरी तरह बह गया। जल शक्ति विभाग आने वाले दिनों में इसी टैंक से सप्लाई शुरू करने की योजना बना रहा था, लेकिन हादसे ने करोड़ों रुपये की सरकारी लागत डुबो दी। अब इलाके की पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित होने वाली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : चलती बस पर गिरे पत्थर, 2 महिलाओं ने तोड़ा दम- 15 पहुंचे अस्पताल

सात मजदूर भी फंसे

हादसे के समय निर्माण कार्य में लगे सात मजदूर भी मौके पर मौजूद थे। पानी का वेग इतना ज्यादा था कि सभी मजदूर करीब डेढ़ घंटे तक वहीं फंसे रहे। हालात सामान्य होने पर वे सुरक्षित बाहर निकले और पास के अछला गांव के समाजसेवी अश्वनी शर्मा ने उन्हें अपने घर में पनाह दी। ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को भी नुकसान की सूचना दे दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख