राजनीति

#हादसा

July 3, 2025

हिमाचल : भारी बारिश ने मचाया कहर- मलबे में दबे 2 लोग, एक की देह बरामद

42 वर्षीय व्यक्ति की भू-स्खलन के चपेट में आने से मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba landsliding incident

चंबा। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने कहर मचाया हुआ है। आए दिन भारी बारिश से कई लोगों की जानें जा रही हैं। वहीं, अब मानसून के चलते क्लाउडबर्स्ट और लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसे में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा पेश आया।

भू-स्खलन ने ली जान

जिला चंबा में हो रही लगातार भारी बारिश ने आम जन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खबर सामने आ रही है कि भारी बारिश के चलते चंबा के जडेरा इलाके में हुए भू-स्खलन में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को राज्यपाल शुक्ला की नसीहत, 'चादर देख पसारें पैर', दल बदल कानून पर भी की टिप्पणी

42 वर्षीय व्यक्ति ने गवाई जान

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति की पहचान तिलक 42 वर्षीय, पुत्र चंदू, निवासी कलयु गांव, डाकघर जडेरा के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र ,पुत्र प्यार चंद के रूप में हैं। जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा हैं।

मलबे में दबा मिला शव

चंबा के जडेरा में भू-स्खलन इतना भीषण था कि स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर गया। जिस कारण मृतक तिलक का शव मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों के लाख प्रयास करने के बाद भी शव को बाहर नहीं निकला जा सका। शव को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन व बचाव दल की मदद ली गई। कई प्रयत्नों के बाद शव को बाहर निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक की चंडीगढ़ में एक माह पहले लगी थी नौकरी, ड्यूटी से लौटते कार ने कुचला

51 लोगों ने मानसून में गंवाई जान

प्रदेश भर में चल रहे मानसून ने इस वर्ष अभी तक 51 लोगों की जान ली है। वहीं, लगभग 40 से अधिक लोग अभी भी लापता चल रहे है, 103 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार किया जा रहा हैं।

 

SDM चंबा प्रियांशु खाती ने बताया की सुचना मिलते ही बचाव व राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि बारिश के समय सतर्क रहे साथ ही भू-स्खलन जैसे क्षेत्र से दूर रहे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख