#हादसा

May 7, 2025

हिमाचल: जंगल में मिली 19 वर्षीय युवक की देह, परिवार ने खोया इकलौता बेटा 

अब बहनें किसे राखी बांधेंगी 

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में बुधवार को 19 साल के युवक का शव नाले के पास मिला है। युवक मंगलवार दोपहर से लापता था। युवक बल्ह के जंगल से तरड़ निकालने गया था। तभी ढांक से उसका पैर फिसला और खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छुट्टियों पर आया था घर

कसीरी गांव के 19 वर्षीय लवकेश कुमार अपने पीछे माता-पिता और 2 बहनों को छोड़ गया है। परिवार का वह इकलौता बेटा था और शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था। लवकेश 2 मई को एक्जाम खत्म होने के बाद घर आया था। मंगलवार दोपहर को वह घर पर बिना बताए कहीं चला गया। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसके बाद सुजानपुर थाने में सूचना दी। बुधवार सुबह लवकेश का शव जंगल के पास एक नाले के नजदीक पड़ा मिला। लोगों ने उसके शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: हिमाचल में हाई अलर्ट, सुक्खू ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग- सारे दौरे रद्द

ढांक के नीचे खोद रहा था जमीन

लोगों का कहना है लवकेश जमीन से तरड़ (एक तरह का जंगली कंद) निकालने का शौकीन था। उसी की तलाश में वह बल्ह के जंगल पहुंच गया, जहां वह ढांक के नीचे जमीन खोदने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में मिली 22 वर्षीय डाक कर्मी की देह, 15 दिन पहले ही की थी ज्वाइनिंग

गहरी खाई में जा गिरा

पुलिस से ग्रामीणों का बयान दर्ज कर लिया है और शव को ढांक के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर उसका शव बरामद हुआ है, वहां एक बहुत गहरी खाई है और शव को बाहर निकालने में परिजनों और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस से नाराज पूर्व CPS- बोले, "इक तरफ बापू नी मनदा...तां दूजे पासे सुक्खू नी मनदा"

परिवार में दो बहनें

लवकेश प्लस टू की परीक्षा के बाद शास्त्री की पढ़ाई कर रहा था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मां गृहिणी हैं। लवकेश की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। उसकी दोनों बहनों का तो और भी बुरा हाल है, जिनका इकलौता भाई चला गया। बताया जाता है कि इकलौता बेटा होने के कारण लवकेश सभी का लाड़ला था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख